Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandपर्यावरण मित्रों की नब्ज टटोलने के लिए कृष्ण हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य...

पर्यावरण मित्रों की नब्ज टटोलने के लिए कृष्ण हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

रुद्रपुर। …जब स्वस्थ रहेंगे पर्यावरण मित्र तभी स्वस्थ रहेगा शहर। जी हां क्योंकि इन्हीं की वजह से शहर में फैली गंदगी से होने वाली बीमारियों से जनता को निजात मिलती है। जिसके लिए पर्यावरण मित्रों का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। जिसको लेकर रुद्रपुर सिविल लाइन स्थित कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर द्वारा नगर निगम रुद्रपुर के सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट द्वारा फीता काटकर किया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के महापौर रामपाल ने की। इस दौरान शहर के विधायक शिव अरोरा, सीडीओ विशाल मिश्रा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर के चेयरमैन विजय कुमार अग्रवाल व मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
बता दें पर्यावरण मित्रों द्वारा निरंतर क्षेत्र में फैली गंदगी व स्वच्छता को लेकर कार्य किया जाता है, जिसके चलते शहर के लोगों को किसी प्रकार की बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है। पर्यावरण मित्रों द्वारा अपनी जान जोखिम डाल कार्य किया जाता है। जिनके स्वास्थ्य को लेकर कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर के द्वारा नगर निगम रुद्रपुर के सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों पर्यावरण मित्रों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, गायनोलोजिस्ट चिकित्सकों ने उपचार किया। शिविर में मुफ्त परामर्श दिया गया। इसके साथ ही दवाईयां व शुगर की जांच भी फ्री की गई। कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर के चेयरमेन विजय कुमार अग्रवाल द्वारा बताया कि शहर के लोगों को स्वस्थ रखने में पर्यावरण मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जिसके लिए पर्यावरण मित्रों का स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है। जिसके चलते कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर के द्वारा नगर निगम के सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य अतिथि व मेयर रामपाल सिंह द्वारा अध्यक्षता की गई। शिविर में फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, गायनोलोजिस्ट चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया व परामर्श, दवाईयां एवं शुगर की जांच भी मुफ्त की गई। शिविर में दर्जनों पर्यावरण मित्रों ने चिकित्सकों से परामर्श कर अपना उपचार कराया।
संबोधन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पर्यावरण मित्र हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा हैं। इनकी बदोलत ही हम स्वच्छ वातावरण में रह पाते हैं, जिसके लिए इनका स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर कृष्ण हॉस्पिटल एण्ड क्रिटिकल केयर सेंटर के प्रबंधन को बधाई भी दी।
इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments