Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandछात्र-छात्राओं के विश्वास और आशीर्वाद के चलते चुनावी मैदान में उतरी निर्धन...

छात्र-छात्राओं के विश्वास और आशीर्वाद के चलते चुनावी मैदान में उतरी निर्धन उपाध्यक्षा प्रत्याशी दिव्या चौहान, मंदिर, गुरुद्वारे व मजार पर नवाया शीश

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्षा पद पर दिव्या चौहान ने अपना नामांकन किया है, जो कि छात्र-छात्राओं के विश्वास व दम पर चुनाव लड़ रही है। छात्र-छात्राओं की आवाज बन उनके हक के लिए लड़ने के लिए दिव्या ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। चुनाव से पूर्व दिव्या चौहान ने मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे में पहुंचकर शीश नवाया और सभी धर्म के छात्र-छात्राओं को साथ लेकर चलने का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
बता दें दिव्या चौहान निर्धन परिवार से हैं, जिनके पिता का देहांत हो चुका है। दिव्या स्वयं संघर्ष कर अपनी पढ़ाई कर रही हैं और परिवार का भरण पोषण करती हैं। छात्र-छात्राओं के विश्वास के चलते दिव्या चुनावी मैदान में उतरी हैं। उपाध्यक्षा प्रत्याशी दिव्या चौहान का दावा है कि वह सदैव छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करेंगी व राजनीति से परे होकर छात्र-छात्राओं की आवाज बनेंगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments