Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandGarwalबड़ी खबर: धामी कैबिनेट की बैठक आज, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती...

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट की बैठक आज, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

आईविटनेस इंडिया डेस्क, देहरादून। उत्तराखण्ड में आज कैबिनेट की बैठक होनी है। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लगने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के बजट पर मोहर लगी सकती है। जिससे करीब 90 हजार करोड़ के बजट को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कर्मचारियों और बेसिक शिक्षा नियमावली में संशोधन, यूजीवीएनएल का ढांचा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें दोपहर एक बजे सचिवालय में बैठक शुरू होगी। स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, शहरी विकास और आवास से संबंधित प्रस्तावों पर आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है। वहीं प्रदेश सरकार ने बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मेंआज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। बैठक में विधानसभा पटल पर रखे जाने वाले संशोधित विधेयक व वार्षिक प्रत्यावेदन और अन्य रिपोर्ट भी रखी जाएंगी।कृषि व गैर कृषि भूमि में पेड़ काटने की अनुमति का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, शहरी विकास और आवास से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा के 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments