Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandमोदी का गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरीः अजय भट्ट भदईपुरा में...

मोदी का गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरीः अजय भट्ट भदईपुरा में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का भदईपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान यहां आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति को समर्पित है, जबकि संकल्प पत्र की थीम भाजपा का संकल्प, मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा घोषणा नहींकरती बल्कि संकल्प लेती है।

अजय भट्ट ने कहा कि इस बार पार्टी ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा जिनको कोई नहीं पूछता, उनको मोदी जी पूजते हैं। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। देश में गरीबों के नाम पर 65 साल तक कई दलों की सरकार आई, लेकिन गरीब और गरीब हो गया और गरीबों का हक लूटकर नेता करोड़पति और अरबपति बन गए। यह देश की पहली सरकार है जिसने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लिया है।

अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब बारी पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने की है। इस पर तेजी से काम हो रहा है। मोदी सरकार के 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे। ये संकल्प भाजपा ने लिया है। यह भाजपा की ही नीति रही है कि बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है…इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है। यानी अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये थी। आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है। उन्होंने कहा कि देश भाजपा के संकल्प पत्र का बेताबी से इंतजार कर रहा था। क्योंकि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करने वाला है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। ये भाजपा का संकल्प है।

अजय भट्ट ने कहा कि आज मोदी का गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देशवासियों से किया हर वादा पूरा किया है। चाहें 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का संकल्प पत्र हो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। संकल्प में प्रधानमंत्री वही वादा करते हैं जिसे पूरा कर सकेें। यानी विपक्षी दलों की तरह हवा हवाई वादे नहींकरते। इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने 60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोडऩे का काम किया है और उत्तराखंड में बारहमासी (आलवेदर) सड़कें बनाई गई हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव सशक्त होंगे, या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा। लेकिन आज मुझे खुशी है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ कर इंटरनेट सुविधाओं से जोड़ा गया है। भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है। यह सब साबित करता है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहींहै, जबकि विपक्षी दल ऐसे वादे कर रहे हैं जिन्हें किसी कीमत पर पूरा नही किया जा सकता।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी प्रकाश हरबोला,पूर्व मेयर रामपाल विकास शर्मा, विकास शर्मा, सुरेश कोली ललित मिगलानी, रामप्रकाश गुप्ता अनिल चौहान,तरुण दत्ता राकेश सिंह धर्मपाल कोली भारत भूषण चुग प्रमोद शर्मा, हिमांशु शुक्ला, अभिनव चौधरी, पवन शर्मा, विकास सिंह, नारायण जोशी, ओमकार पाठक, सुनील ठुकराल सोनू अनेजा राजीव चौधरी रविन्दर, राजकुमार, ममता त्रिपाठी, नेहा पाण्डेय, रूपाली चौहान, मनीषा राय, साधना शर्मा, स्वाति शर्मा, पंकज शर्मा, नितिन कौशिक, अंकुर वर्मा, राजेश यादव, भुवन गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुशील चौळान, आशीष यादव, अमन विर्क, राहुल शर्मा, अरूण शर्मा, अश्वनी शर्मा, गौरव शर्मा, अनमोल विर्क, जितेन्द्र संधू, रचित सिंह, सुभाष यादव बाली, योगेश यादव, संजू आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments