Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandरुद्रपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा बने महापौर, कई पार्षदों...

रुद्रपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा बने महापौर, कई पार्षदों ने भी मारी बाजी

ईडब्लूआई डेस्क, रुद्रपुर। प्रदेश में हुए नगर निगम चुनाव में दिलचस्प नतीजे सामने आए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी विकास शर्मा ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। दोनों ही प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जिले के वरिष्ठ नेताओं का मतगणना केंद्र पर न दिखना चर्चा का विषय बना रहा। जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, और यहां तक कि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा भी मतगणना स्थल पर नजर नहीं आईं। यह सवाल खड़ा करता है कि क्या कांग्रेस के इन नेताओं को पहले से हार का अंदेशा था, या फिर इस स्थिति से वे खुद को अलग रखना चाहते थे?
मतगणना स्थल पर मोहन खेड़ा के साथ कांग्रेस का कोई भी वरिष्ठ नेता नहीं था। केवल उनके परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के साथ पूरी तरह खड़े रहने की जिम्मेदारी निभाई या नहीं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हजारों मतों से मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है। वहीं विपक्ष का आरोप है कि सत्ता का दुरुपयोग कर प्रदेशभर में छल के साथ चुनाव को पलटा गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments