Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandडॉक्टर आर के महाजन ने वंशिता गुम्बर को किया सम्मानित

डॉक्टर आर के महाजन ने वंशिता गुम्बर को किया सम्मानित

भोंपूराम खबरी, गदरपुर। नगर की होनहार छात्रा वंशिता गुंबर द्वारा इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में 98% अंक लाकर क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन किया है। वंशिता गुंबर की सफलता पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार महाजन ने वंशिता गुंबर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी वंशिता गुंबर ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम मैं 97.4% अंक प्राप्त कर नगर एवं परिवार का नाम रोशन किया है। वंशिता गुंबर द्वारा लाए गए 97.4% अंको के कारण उनका नाम दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉलेज वेंकटेश्वर कॉलेज की वरीयता सूची में आने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आरके महाजन ने होनहार छात्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ महाजन ने कहा कि जिस प्रकार इस होनहार छात्रा ने अपनी कड़ी मेहनत वा लगन के बल पर जिस तरह शहर का नाम रोशन कर अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम किया है। कहा कि जबकि साधारण से परिवार में पली- बड़ी वंशिता गुंबर के पिता किशन गुम्बर फल व्ययदायी व माता इंदु गुम्बर गृहिणी है। इन सबके बावजूद भी इस होनहार छात्रा ने अपनी मेहनत के बल पर जो मुकाम हासिल किया है वह क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर अमित ढींगरा विपुल प्रजापति डॉ विनोद शर्मा आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments