Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandनवगठित नगर पंचायतो के लिए अवमुक्त हुई एक करोड़ रूपये की धनराशि

नवगठित नगर पंचायतो के लिए अवमुक्त हुई एक करोड़ रूपये की धनराशि

spot_img

 

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। नवगठित नगर पंचायतों को अवस्थापना सुविधा के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है।

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री की 19 दिसम्बर 2018 को किच्छा के अभिनंदन समारोह में की गई घोषणा के अनुरूप किच्छा विधानसभा क्षेत्र में पंतनगर-नगला, सिरौली कला व लालपुर को नगर पंचायत का दर्जा कैबिनेट से दे दिया व तीन करोड़ रुपए की धनराशि भी निर्गत की है। जिससे इन तीनों नगर पंचायतों में कार्यालय एवं विकास कार्यों का शुभारंभ होगा। कहा कि विपक्ष का मुकाबला हम विकास से जीते हुए जनता के मन से करेंगे तथा 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाएगें।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments