Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandGarwalसीएम की टिप्पणी पर शिल्पी का पलटवार

सीएम की टिप्पणी पर शिल्पी का पलटवार

spot_img

भोंपूराम खबरी,उत्तराखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन श्रीमती शिल्पी अरोरा नें मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के परिधानों पर की गयी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा कर कहा की हैरानी की बात है कि सीएम तीरथ महिलाओं के पहनावे को इतना बारीकी से देखते हैं और महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखते हैं। महिलाएं क्या पहनेंगी ये सीएम तय नहीं कर सकते हैं।

एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ महिलाओं के प्रति ऐसी घृणित सोच रखती है।सीएम को अपने पद की गरीमा का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं को पहली पंक्ति में वो भी आगे रखा. कांग्रेस ने पहली प्रधानमंत्री, पहली लोकसभ स्पीकर, पहली राज्यपाल, पहली मुख्यमंत्री, पहली राष्ट्रपति देश को दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपनी एक विचारधारा है जबकि भाजपा की कोई विचारधार भी नहीं है.

महिला कोई वस्तु नहीं है,महिला इस देश की आन-बान और शान है। इस देश में महिलाओं को हमेशा से ही पूरा मान सम्मान दिया जाता है। वहीं इस देश में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की महिला पर अभद्र टिप्पणी किया जाना बहुत ही निंदनीय है।

उन्होंने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अपने इस पूरे मामले पर अपने पार्टी के नेता के लिए माफी मांगे।

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले बीजेपी के लोग महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय माना जाता है. लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की महिलाओं के साथ साथ देश की महिलाओं का भी अपमान किया है. सीएम को अपने बयान को लेकर तत्काल प्रभाव से इस्ेितफा दे देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments