Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandबार्डर पर रोजना हो रही है 350 लोगो की जांच

बार्डर पर रोजना हो रही है 350 लोगो की जांच

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। शहर से सटे रामपुर बार्डर पर रोजाना सैकड़ो लोगो की कोरोना जांच की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगो को बिना कोरोना जांच या कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिससे बार्डर पर वाहनो की लंबी कतार लग रही है। वही लोग भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। बार्डर पर रोजना लगभग 350 लोगो की जांच की जा रही है।

मालूम हो कि राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आ रहे लोगों को कोरोना की 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लाना अनिवार्य हो गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, करेला, पंजाब, कर्नाटक, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, यूपी व राजस्थान से आने वाले लोगों को अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। जिसके आधार पर ही लोगो को राज्य में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही जो लोग अपने साथ रिपोर्ट लेकर नहीं आ रहे है। उनकी कोरोना की आरटीपीसीआर की जांच बार्डर पर ही की जा रही है। इसके लिए रामपुर बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जो रामपुर बॉर्डर से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगो को रोककर उनकी कोरोना जांच करा रहा है।

बार्डर पर नियुक्त चिकित्सक डा. कामरान मलिक ने बताया कि बार्डर पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार जांच की जा रही है। बार्डर पर अभी तक रोजना लगभग 370 लोगो की जांच हो रही है। जो आने वाले दिनों में बढ़ने की संभावना है। उन्होने बताया कि बढ़ते कोरोना के मामलो को देखते हुए लोगो को अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। साथ ही बार्डर पर आ रहे लोगो को कोरोना जांच के दौरान मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भी अनिवार्य है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments