Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandभारत विकास परिषद के चुनाव में राजकुमार बिंदल बने अध्यक्ष

भारत विकास परिषद के चुनाव में राजकुमार बिंदल बने अध्यक्ष

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। रुद्रपुर सिटी क्लब में भारत विकास परिषद के चुनाव में संपन्न हुए। जिसमें राजकुमार बिंदल अध्यक्ष पद पर चुने गये है। साथ ही सीए अमित गम्भीर सचिव एवं आकाश गोयल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। चुनाव अधिकारी नरेश कंसल की देखरेख में चुनाव पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए। इस दौरान भारत विकास परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार बिंदल ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर भारत विकास परिषद कार्यरत है,ं उन सभी उद्देश्यों को पूर्ण मनोयोग से पूर्ण किया जाएगा। वही इस दौरान भारत विकास परिषद द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा हुई। जिसमें सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यो को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा, विजय भूषण गर्ग, अशोक सिंघल, दीपक अरोरा, संजय ठुकराल, भारत भूषण चुघ, महेंद्र गोयल, मनोज मित्तल, संजय सिंघल, वीपी गुप्ता, राजकुमार खनिजो, संदीप पुंशी, रोहित सलूजा, विष्णु सक्सेना, राकेश बंसल, अजय अग्रवाल, अजय बंसल, प्रमोद मित्तल, गौरव अग्रवाल, पंकज बांगा, संजीव अरोरा, संजय कुमार, राकेश दुनेजा, सोनू अनेजा, दिनेश बठला, कैलाश अग्रवाल मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments