Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandआप की जगह अपनी चिंता करे कांग्रेस: आप नेता बाली

आप की जगह अपनी चिंता करे कांग्रेस: आप नेता बाली

spot_img

– कांग्रेस को जीतने की जगह बन चुकी है हारने की आदत

भोंपूराम खबरी, काशीपुर।

आम आदमी पार्टी के बजाए अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस को चुनाव जीतने की नहीं बल्कि हारने की आदत बन चुकी है। यह बात आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकांरी दीपक बाली ने कांग्रेस को आढ़े हाथ लेते हुए कही।

शनिवार को दीपक बाली ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में जीतकर विकास कार्य करेगी। आप पार्टी बोलने की जगह कार्य करने पर विश्वास रखती है और कार्य पर ही राजनीति करती है। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव जीतने के लिए आई है न कि हारने के लिए। कांग्रेस बताएं कि उत्तराखंड में दो-दो बार सरकार बनाकर भी कांग्रेस ने इस नवोदित प्रदेश का कौन सा विकास किया।

अब उत्तराखंड की जनता समझ चुकी है कि आज यह प्रदेश जिस दुर्दशा का शिकार है उसके लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। क्योंकि उसने भी दो-दो बार सरकार बनाने के बाद जनता को धोखा ही दिया है। प्रदेश कांग्रेस को आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि गुटों में बटी अपनी कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए। कहा कि आम आदमी पार्टी की चिंता तो उत्तराखंड की जनता और आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता खुद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments