Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandसड़क निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

spot_img

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। कई बर्षो बाद बन रहे सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यहां ग्रामीणों ने रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सड़क को हॉटमिक्स मशीन से बनाने की मांग की। वही विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की।

नगर के निकटवर्ती ग्राम अमरपुर के ग्राम प्रधान संजीत विश्वास के नेतृत्व में बसंतीपुर गांव के तमाम ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने निर्माणाधीन बसंतीपुर हरिदासपुर मार्ग का विरोध कर कहा कि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने 23 जनवरी को मंच के माध्यम से हजारों लोगों को संबोधित कर कहा था कि जर्जर मार्ग को जल्द ही हॉटमिक्स बनाया जाएगा। उन्होंने कहा अब जब सड़क बनना शुरू हो गयी है। तो मात्र खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा यदि इस हिसाब से सड़क का निर्माण होता है तो यह कुछ दिन ही यह क्षतिग्रस्त हो जाएगी। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुये नारेबाजी भी की। उन्होंने सड़क को हॉटमिक्स बनाने की मांग करते हुए विधायक को जनता के सामने किये गए वादा को याद दिलाया। यहां पर संजीत विश्वास, प्रदीप मंडल, संजीव मंडल, अनुज मंडल, मनोज मंडल, बाबू मंडल, प्रवीण मंडल, विधु अधिकारी, हरि मंडल, पवित्र मंडल, सुख मंडल, शंकर मंडल, जीवन साना, राहुल दास, अमित मंडल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments