Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandरूद्रपुर पहंचने पर केबिनेट मंत्री चुफाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रूद्रपुर पहंचने पर केबिनेट मंत्री चुफाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रूद्रपुर पहंुचने पर सिचाई एवं पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री चुफाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आहवान किया।

भाजपा जिला कार्यालय पर सिचाई एवं पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का काफिला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनको फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री चुफाल ने कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए कहा कि उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहंुचाना होगा। कहा कि जहां भी पेयजल की समस्याएं आ रही है वहां वह अधिकारियों के सहयोग से पेयजल समस्या का निराकरण करेगे। कहा कि उनका लक्ष्य हर घर तक साफ व स्वच्छ जल पहुंचाना है। जिससे राज्य के प्रत्येक नागरिक को पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कहा कि सरकार ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौपी है उसको वह पूर्ण ईमानदारी से निर्वाहन करेगे। इसके अलावा उन्होने कार्यकर्ताओ को मनमुटाव दूर कर एकजुट होने का आहवान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं पूरे मन से जुट जाएं। कहा कि पार्टी को विधानसभा में जीत दिलाने का दरोमदार कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर है। इसलिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भमिका निभानी होगी। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, राजकुमारी गिरी, विपिन जल्होत्रा, विवेक सक्सेना, सुशील यादव, सुरेश कोली आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments