Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandगदरपुर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक एवं विधानसभा कार्यकारिणी का हुआ गठन

गदरपुर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक एवं विधानसभा कार्यकारिणी का हुआ गठन

spot_img

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला के दिशा निर्देश पर विधानसभा संगठन मंत्री अमरदीप सिंह विर्क के द्वारा विधानसभा गदरपुर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक एवं विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया।

65 विधानसभा का सबारिया मार्किट में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला द्वारा पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कर एक विशाल सभा को संबोधित किया गया। वही पहली बार विधानसभा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश चावला का जोरदार स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेसी एवं बीजेपी छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आम आदमी पार्टी में आस्था दिखाई। वहीं जिला अध्यक्ष मुकेश चावला ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। । वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने मुख्यमंत्री बदलने के अलावा प्रदेश में और कुछ नहीं किया। अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है। तो दिल्ली की ही तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी काम कर के दिखाएंगी। सभा का संचालन कर रहे रवि कुमार द्वारा जिला अध्यक्ष मुकेश चावला एवं संगठन मंत्री अमरदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में विधानसभा संगठन का विस्तार करते हुए। विधानसभा सचिव, विधानसभा उपाध्यक्ष, सहित किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मजदूर मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी एसटी मोर्चा, सोशल मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई एवं नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर भुवन सिंह बिष्ट, नीरज राय, हरमीत सिंह, विनोद सुखबीर सिंह, सतनाम, भावेश, असित मंडल, अजीत मौर्य, गीता सिंह, रिंकी, कल्पना, राधा रानी, सुनीता सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments