भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में एक युवक ने संदिध परिस्थिति में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पीलीभीत हाल ट्रांजिट कैम्प निवासी 27 वर्षीय जितेन्द्र सोमवार देर शाम अपने घर मे फांसी पर लटका हुआ मिला। जिसे देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक उस समय घर मे अकेला था। उसकी पत्नी बच्चों सहित होली मनाने मायके गयी हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।



