भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। 11 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। बच्ची की माँ ने आरोपी युवक को बच्ची के पैरों पर खून साफ करते हुए देखा। माँ ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भूरारानी निवासी एक महिला ने बताया कि मंगलवार देर शाम लगभग 7.30 बजे उसकी 11 साल की बच्ची घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद उसने बच्ची को खाना खाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन जब उसकी आवाज आवाज नहीं आई। तो उसने बाहर आकर देखा कि बच्ची बाहर नहीं है। जिसके बाद उसकी आसपास तलाश की गई। लेकिन उसक कुछ पता नही चला। फिर पता चला कि उसकी बच्ची पड़ोस के युवक के साथ गयी है। वही जब एक अन्य पड़ोसी की छत पर जाकर देखा तो वह पड़ोसी युवक बच्ची के पैर से खून साफ कर रहा था। माँ को देख बच्ची माँ के पास आई और आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि उस युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। जिससे उसको बहुत दर्द हो रहा है व गुप्तांग से खून निकल रहा है। वही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी अमित कुमार बताया कि मामले में आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
आरोपी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी भी दी थी। युवक ने बच्ची को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे थी। जिससे बच्ची डरी सहमी हुई थी। लेकिन अपनी मां को देखकर उसके अंदर हौसला आ गया और उसने सारी आपबीती अपनी मां को बता दी।
सूचना पर पहंुची पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पातल पहंुचाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही उसको जिला अस्पाताल में भर्ती कराया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है। दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य के चलते बच्ची दर्द से कराह रही थी। वही अस्पाताल में भी बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।



