Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhand70 करोड़ से अधिक राशि दबाये बैठी बिल्डर कंपनी 

70 करोड़ से अधिक राशि दबाये बैठी बिल्डर कंपनी 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड राज्य अंदोलनकारी परिषद ने पंतनगर औद्योगिक आस्थान की एक बिल्डर कंपनी पर सिडकुल के 70 करोड़ बकाया राशि नहीं चुकाने का आरोप लगाया। कंपनी पर कार्रवाई करने को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।  जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

परिषद के अवतार सिंह बिष्ट का कहना था कि सिडकुल द्वारा दिल्ली के इस नामी ग्रुप को वर्षों पहले ज़मीन दी गयी थी। इसमें आवासीय परिसर बनाए गए। लेकिन कंपनी ने अनुबंध के तहत शासन को भुगतान नहीं किया। जिस कारण इस कंपनी द्वारा विकसित आवासीय कालोनियों में रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गयी है। लेकिन ग्राहकों को अँधेरे में रखते हुए कंपनी बदस्तूर यहाँ प्लाट बेच रही है और यहाँ का सारा पैसा नोएडा के अपने प्रोजेक्ट में लगा रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवासियों के साथ होने वाली ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी तक हुए जमीन के आवंटन को निरस्त करने की मांग करते हुए शासन को 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। उचित कार्रवाई नहीं होने पर परिषद द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गयी है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments