भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए महावरूनी गंगा स्नान के साथ मेला का आयोजन को स्थागित कर दिया है। इस दौरान स्थाई कमेटी और उत्सव कमेटी ने सभी भक्तों से शांति बनाई रखने की अपील की हैं। वही मंदिर में पूजा अर्चना बिधिबत करने का निर्णाय लिया गया हैं।
एसडीएम विवेक प्रकाश और एएसपी प्रमोद कुमार ने हरि मंदिर परिसर में शुरू होने वाले महावारूनी स्नान महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही। जिसके बाद आयोजन समिति ने स्नान महोत्सव और मेला कार्यक्रम को रद्द कर दिया। बुधवार की देर शाम को थाने में हुई बैठक में दोनों अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है, जिसका हर हाल में पालन होना चाहिए। स्नान कार्यक्रम में भारी भीड़ के मद्देनजर उन्होंने स्नान कार्यक्रम, शोभायात्रा और मेले में लगे झूले को बंद करने, सुरक्षा की दृष्टि से सामाजिक दूरी का पालन करने, सभी को मास्क लगाने की बात कही। उन्होंने मेले में लगे झूले को बंद करने के निर्देश दिए। भंडारे के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन करने की बात कही। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को कार्यक्रम के हर पल की वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए। उधर रात को मंदिर परिसर में आयोजन समिति की हुई आपात बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल बाढ़ोई ने बताया सरकारी दिशा निर्देशों के मुताबिक नौ अप्रैल शुक्रवार को होने वाली महावारूणी स्नान, शोभायात्रा और मेले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मेले में लगे झूले को भी हटा दिया गया है । केवल पूजा अर्चना मंदिर परिसर में बिधिबत रूप से चलेगा।



