भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर : जिस गरीब बच्ची का दर्द अफसर और नेताओं ने नहीं समझा, उसकी मदद के लिए शहर की बिल्डर प्रिया शर्मा सामने आई हैं। उन्होंने बच्ची के परिवार वालों को ₹51000 का चेक दिया है, साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भूरारानी में एक बच्ची के साथ पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए तो वहां भी चिकित्सकों ने इस परिवार के दर्द को नहीं समझा। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए घंटों बच्ची के परिवार वाले इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इसको लेकर जिला अस्पताल में खासा हंगामा भी हुआ था। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वही पीड़ित बालिका की मदद को शहर की बिल्डर एलाइट इंफ्रा की एमडी प्रिया शर्मा सामने आई हैं। उन्होंने आज जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिवार वालों को ₹51000 का चेक सौंपा। साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रिया शर्मा ने कहा कि इस गरीब परिवार की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। आपको बता दें कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बावजूद शहर के राजनीतिज्ञों ने कोई तत्परता नहीं दिखाई, हालांकि भाजपा के एकमात्र नेता भारत भूषण चुघ परिवार की मदद में खड़े दिखाई दिए।
दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मदद को आगे आईं बिल्डर प्रिया शर्मा
RELATED ARTICLES



