Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandसड़क पार कर रही महिला को हाईड्रा क्रेन ने कुचला

सड़क पार कर रही महिला को हाईड्रा क्रेन ने कुचला

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शहर में एक्सीडेंटल जोन चिन्हित करने निकली टीम के सामने हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हाईड्रा क्रेन ने महिला को बुरी तहर कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टीम में शामिल सीओ सिटी अमित कुमार ने महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पाताल भिजवाया। वही भाग रहे क्रेन चालक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इंदिरा चैराहे पर हुए इस सड़क हादसे के कारण चारो ओर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिलासपुर निवासी मिनाती विश्वास (40) किसी काम से इंदिरा चैक गई थी। जहां वह इंदिरा चैक पार करने की कोशिश कर रही थी। तभी एक हाईड्रा क्रेन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। क्रेन की चपेट में आने से महिला क्रेन के पहिए की नीचे आ गई और बुरी तहरी कुचल गई। महिला को पहिए के नीचे आता देख क्रेन चालक क्रेन सहित भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर वहां से शहर के एक्सीडेंटल जोन चिन्हित करने निकल रही टीम में शामिल सीओ सिटी अमित कुमार ने उसे पकड़ लिया और उसको कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही क्रेन को भी कोतवाली में खड़ा करवा दिया। वही जिला अस्पाताल में चिकित्सको द्वारा महिला को मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments