भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। मजदूरी के पैसे मांगना एक युवका को उस समय महंगा पड़ गया। जब पैसे मांगने पर उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। युवक के परिजनों ने रम्पुरा के ही दो युवको पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। बीते दिनों भाजपा की बाइक रैली में झंडे लगाने के एवज में युवक मजदूरी मांग रहा था। मामलें की तहरीर पीड़ित युवके भाई ने पुलिस को सौंप दी है।
रम्पुरा निवासी अमन ने तहरीर में बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक विवेक को यह कहकर अपने साथ ले गए कि भाजपा की बाइक रैली में झंडे लगाने हैं। उन्होंने 300 रूपये मजदूरी भी तय की थी। काम होने के बाद उन्होंने विवेक को 100 रूपये दिए। जब विवेक ने और पैसे मांगे तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। रात करीब 9 बजे विवेक किसी काम से बाहर निकला तो दोनों ने विवेक को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारने के बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर विवेक को आग लगा दी। विवेक का शरीर पूरी तरह जल गया। विवेक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



