Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandनजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर मंत्री भगत का घेराव

नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर मंत्री भगत का घेराव

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रुद्रपुर के भाजपाईयों और शहरवासियों ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक की मांग को हल्द्वानी में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का उनके आवास पर घेराव किया। विधायक ठुकराल के नेतृत्व में सोमवार सुबह कई वाहनों में सवार होकर भाजपाई और शहर के तमाम लोग हल्द्वानी में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विधायक ठुकराल ने ज्ञापन में कहा कि उत्तराखण्ड की विभिन्न मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के लिए उत्तराखण्ड की पूर्व सरकारों ने कोई प्रयास नही किया है। वर्तमान सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर मलिन बस्तियों के नियमितिकरण किये जाने की बात की गई है, परन्तु अब तक भी मलिनबस्तियों को नियमितीकरण करने हेतु सरकार द्वारा कोई ठोस नीति नही बनाई जा रही है, जिस कारण जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रूद्रपुर की 18 चयनित मलिनबस्तियों में असहाय अवस्था में वर्षों से रह रहे हजारों परिवारों को अपने सिर से छत उठने का डर हमेशा बना रहता है। इन मलिनबस्तियों का नियमितीकरण कर यहाँ वर्षों से निवास कर रहे लोगों को मलिकाना हक प्रदान किया जाता है तो इससे एक और जहाँ निर्धन आम जनमानस को अपना निजी घर मिलेगा वहीं दूसरी और सरकार व शासन को भी राजस्व प्राप्ति होगी। ठुकराल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रूद्रपुर में अपनी सार्वजनिक तीन सभाओं में मलिन बस्तियों का नियमितिकरण कर नजूल भूमि पर वर्षों से बैठे लोगों को मलिकाना हक देने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक नजूल भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिलने से लोगों में असंतोष पनप रहा है। ठुकराल ने शहरी विकास मंत्री भगत से समस्या का समाधान कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री भगत ने कहा कि नजूल भूमि के मुद्दे का समाधान करने के लिए शासन स्तर से प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा नेता के के दास, सुरेश कोली, रतन लाल पाल, रघुवर दयाल गुप्ता, किशोर पाल, आत्मा राम शुक्ला, राम प्रकाश गुप्ता, ममता राठौर, शम्मी गुप्ता, मलिना विश्वास, राकेश सिंह, राधेश शर्मा, बंटी राजौरिय, गोविंद राय, श्यामल राय, विपिन शर्मा, रविन्द्र धर, याद राम कोली, मोती राजभर, चन्द्रपाल, संजय जयंत सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments