Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandबेकिंग एवं आईसिंग स्किल्स पर प्रशिक्षण

बेकिंग एवं आईसिंग स्किल्स पर प्रशिक्षण

spot_img

भोंपूराम खबरी, पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2020-21 को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके चलते खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा ’बेकिंग एवं आईसिंग स्किल्स’ विषय पर एक-दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठात्री, डा. अल्का गोयल द्वारा परास्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मंडुवे के आटे के केक को काटकर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ मीनू गर्ग द्वारा विभिन्न प्रकार के केक, डोनट्स व मफिन्स बनाना सिखाया गया और उनके ऊपर आईसिंग करने की बेहतरीन बारीकी सिखाई। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि, डॉ. एसके कश्यप, निदेशक अनुसंधान डॉ. अजीत सिंह नैन, फूड एंड टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष, डा. एसके शर्मा एवं कनिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं उन्हें इस हुनर को उद्यम के रूप में स्थापित करने के लिए प्रेरित भी किया। इस प्रशिक्षण का आयोजन प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष खाद्य एवं पोषण विभाग, डा. सरिता श्रीवास्तव तथा डा. नीतू डोभाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में खाद्य एवं पोषण विभाग के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी के साथ महाविद्यालय के अन्य विभागों के संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments