Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandनजूल पर मालिकाना हक को मशाल जुलूस 16 से

नजूल पर मालिकाना हक को मशाल जुलूस 16 से

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर की नजूल बस्तियों को मालिकाना हक दिलाए जाने और दान पात्र की भूमि के स्थाई समाधान को लेकर भाईचारा एकता मंच का चल रहा आंदोलन अब तेज होता जा रहा है इसी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 16 अप्रैल से भाईचारा एकता मंच मशाल जुलूस का आयोजन कर रहा है। मंच की संजय नगर खेड़ा में आयोजित हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 16 अप्रैल से मशाल जुलूस का आयोजन हर बस्ती में किया जाएगा। जबकि ट्रांजिट कैंप गोल मड़ैया से भाईचारा एकता मंच के मशाल जुलूस का आगाज होगा।

कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार के आवास पर आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इस दौरान कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष व भाईचारा एकता मंच के संस्थापक सौरभ गंगवार का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाते हुए उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं दी गई।

बैठक में कुर्मी महासभा एवं भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों के साथ साथ नजूल बस्ती वा दानपात्र की भूमि पर निवास करने वाले सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संजय नगर खेड़ा में आयोजित हुई भाईचारा एकता मंच की बैठक में संगठन की संजय नगर खेड़ा की अध्यक्ष भानु मंडल के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाईचारा एकता मंच की सदस्यता भी ली।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments