भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भूरारानी के अंबिका विहार कालोनी में अवरुद्ध मार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह बात मेयर रामपाल सिंह ने गुरुवार को भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ के आवास पर मुलाकात करने आए अंबिका विहार कालोनी के शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कालोनीवासियों को निराश नहीं होने दिया जाएगा और सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूरा कर लिया जायेगा। चुघ ने कहा कि जनहित उनके लिए प्रमुख हैं वह बिना किसी भेदभाव के सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान पार्षद बबलू सागर, सुभाष शर्मा, महेंद्र सिंह, राजू वाल्मीकि, सुनीता देवी, अत्रेश, शांति, फूलकली, सुषमा, ज्ञानवती, बबली, चंद्रकला, पुष्पा प्रजापति, अंजना, लक्ष्मी, लज्जा प्रजापति, हेमा देवी, शांति देवी व प्रांजल आदि मौजूद थे।