Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandअवैध कालोनी काटने वाले को प्राधिकरण ने दिया नोटिस 

अवैध कालोनी काटने वाले को प्राधिकरण ने दिया नोटिस 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आपके अपने वेब पोर्टल *भोंपूराम खबरी* की खबर का एक बाद फिर बड़ा असर हुआ है। बीते दिवस हमने “सावधान! रुद्रपुर में बढ़ रहा अवैध कॉलोनियों का गोरखधंधा शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अवैध कालोनी काटने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया है। तिवारी ने कहा कि अभियान चलाकर अवैध कालोनियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि शहर में इन दिनों बहुत तेजी से अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें लोगों को गुमराह करने के लिए कॉलोनाइजर उन्हें प्राधिकरण व रेरा में पास होने का दावा कर धड़ल्ले से प्लाटों की बिक्री कर रहे हैं और लाखों करोड़ों के वारे न्यारे कर रहे हैं।

हमने अपने सुधि पाठकों को बताया था कि शहर के फुलसुंगा स्थित तीन-पानी डाम पर 5 एकड़ जमीन पर इसी तरह से एक अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। जहाँ कॉलोनाइजर बिना किसी भय के अवैध प्लाटिंग करने में लगा है। जानकारी के अनुसार इस जमीन को न ही 143 के तहत कृषि योग्य से व्यावसायिक में परिवर्तित कराया गया और न ही यह कॉलोनी रेरा से पास है। इसके बाद जिला विकास प्राधिकरण हरकत में आया है।

हमारी टीम ने जब इस कालोनी की और पड़ताल करी तो पता लगा कि न सिर्फ यह कालोनी अवैध है बल्कि यहाँ कोलोनाइजर ने एक सरकारी नहर पर भी कब्जा कर उसपर स्लैब डाल दिए हैं। इस अवैध कालोनी के बेख़ौफ़ स्वामी से जब हमने फोन पर वार्ता की तो उसका कहना था कि उसकी कालोनी रेरा सहित अन्य जरुरी विभागों से भी पास है। इस पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तिवारी का कहना था कि नोटिस के जवाब के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments