Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandपंतनगर विश्वविद्यालय के दो छात्रावास में 29 छात्र कोरोना पॉजिटिव

पंतनगर विश्वविद्यालय के दो छात्रावास में 29 छात्र कोरोना पॉजिटिव

spot_img

भोंपूराम खबरी, पंतनगर । पंतनगर विश्वविद्यालय के कई छात्रावासों में कोरोना बम फूट गया। विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों में 29 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव निकले है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वही छात्रावास में कोरोना पाॅजिटिव छात्रो के निकलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहंुचकर छात्रावास में रहे रहे सभ छात्रो के सैम्पलिंग कराई।

इतनी बढ़ी संख्या में छात्रो के कोरोना पाॅजिटिव होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। छात्रो के सैम्पल लेकर उनको होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही अन्य छात्रो के भी सैम्पल एहतियाल के तौर पर लिये गये और उन्हे भी होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। एसीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय के दो छात्रावास विश्वेश्वरैया भवन व सिल्वर जुबली छात्रावास में 29 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव निकले है। जिनको होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही अन्य छात्रों की भी सैम्पलिंग की जा रही है। वही एहतियात के तौर पर सभी छात्रावास खाली कराकर सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments