भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जगह जगह कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। आज सिंह कॉलोनी गली नंबर 4 में श्री कल्याणईश्वर महादेव मंदिर में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोनावायरस बढ़ रहा हैं ऐसे में 45 वर्ष से अधिक सभी लोगों को कोरोना का टीका अवश्य लगाना चाहिए। ताकि कोरोनावायरस से बचाव हो सके साथ ही मास्क और सैनिटाइजेशन का भी प्रयोग करना चाहिए। पार्षद सुशील चौहान ने कहा कि कोरोना के नियमों का पालन करें क्योंकि बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। इस दौरान दीप जोशी,पार्षद सुशील चौहान,अजय चौहान,सुनील चौहान,हीरा बल्लभ पांडे, आदेश राणा, कुलदीप कुमार,लछमन सिंह पाल, अजय सकसेना,पंडित दुर्गा सरण बाजपेई, प्रशांत गुप्ता,सुरेखा ,प्रेवेश ,उषा,आदि लोग मौजूद थे
कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया चौहान ने
RELATED ARTICLES



