Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandजगतपुरा में लगा तीन दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप 

जगतपुरा में लगा तीन दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  शहर के जगतपुरा क्षेत्र में  तीन दिवसीय कोरोना वैक्सीनेशन कैंप शुरू हो गया। कैंप का शुभारम्भ स्थानीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना संक्रमण पूरे प्रदेश में तेजी से फैल रहा है। इसे रोकने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका लगाने के बावजूद लापरवाही नहीं करनी है। वैक्सीन लगवाने के पश्चात भी लोगों से सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क का प्रयोग करें और सैनिटाइजर का प्रयोग नियमित रूप करें। इस दौरान कैंप लगाने में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम दीपा जोशी सहित विष्णु श्रीवास्तव, मुस्कान मावा, लक्ष्मी, बंटी कोली, अमित श्रीवास्तव, हरी सरकार, प्रवेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments