Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhand2 बजे बाजार बंद सरकार का तुगलकी फरमान : जिला व्यापार मंडल 

2 बजे बाजार बंद सरकार का तुगलकी फरमान : जिला व्यापार मंडल 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संगठन के प्रदेश महामंत्री गुलशन छाबड़ा को उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने दोपहर 2 बजे के बाद बाजार बंद करने का आदेश दिया है वह अस्वीकार्य व एकतरफा है। उन्होंने मांग करी कि प्रादेशिक संगठन सरकार से वार्ता कर बीच का रास्ता निकाले।

सरकार के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए व्यापारियों ने कहा कि इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार खोलने की प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक अनुमति दी जाए। इसके अलावा फर्टिलाइजर की दुकानों को आवश्यक सेवाओं में रखते हुए उन्हें खोलने की अनुमति दी जाए। व्यापारियों का कहना था कि इन दिनों किसान धान की फसल लगा रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन खाद की दुकान पर किसानों को आना-जाना होता है और उन्होंने दवाएं आदि खरीदनी होती हैं। यदि खाद की दुकान \इस निर्णय के दायरे में आती हैं तो कृषि प्रधान उधम सिंह नगर जिले के किसानों को खासा नुकसान उठाना होगा। उन्होंने कहा कि खाद की दुकानों को आवश्यक सेवाओं में रखा जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ,जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, कोषाध्यक्ष विनीत जैन, सुनील ठुकराल ,अजय चड्ढा बाबू आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments