Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandजिलाधिकारी ने दिए ऑक्सीजन व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश 

जिलाधिकारी ने दिए ऑक्सीजन व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के कारण जनपद में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुये जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलक्टेªट सभागर में आवश्यक बैठक ली। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि अस्पतालों में आॅक्सीजन कि कोई कमी न हो इसके लिये सभी तैयारियां तत्काल पूर्ण करें। उन्होने कहा कि आवश्कतानुसार छोटे व बडे आॅक्सीजन सिलेण्डर तत्काल क्रय कर सभी व्यवस्थाओं को दूरस्थ कर लिया जाय। जिससे आॅक्सीजन की कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होने सीएमओ को निर्देश देते हुये कहा कि पर्याप्त मात्रा में वार्ड बाॅय की व्यवस्था करते हुये उनको प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें। ताकि आवश्कता पडने पर उनसे काम लिया जा सकें। उन्होने कहा कि चिकित्सालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होने इएसआईसी अस्पताल के लिये भी आवश्यकतानुसार आॅक्सीजन सिलेण्डरों की व्यवस्था करने के निर्देश सीएमओ को दिये। उन्होने कहा कि सूरजमल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज किच्छा में चिकित्सक, आॅक्सीजन, एम्बुलेंस आदि मेन पाॅवर की व्यवस्था अभी से कर लिया जाये। उन्होने सीएमओ व ड्रग इन्सपेक्टर को कडे निर्देश देते हुये कहा कि वर्तमान की परिस्थिति को देखते हुये दवाईयों की कोई कमी न हो इसके लिये प्रयाप्त मात्रा में दवाईयों का इन्तजाम रखा जाय। कहा कि पल्स आॅक्सोमीटर, फेस मास्क, फ्लो मीटर, ग्लब्स आदि उकरणों की व्यवस्था करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुये कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापर्वाही न हो यदि किसी भी स्तर पर कोई लापर्वाही सामने आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल मैनेजमेंट बंशीधर तिवारी, सीएमओ डा. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डा. हरेन्द्र मलिक, डा. मनु खन्ना, ड्रग इन्सपेक्टर डा. सुधीर, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments