भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते का प्रकोप के चलते उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा जिला न्यायालयों में 23 व 24 अप्रैल को 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश के दिन आज जिला बार पदाधिकारियों द्वारा
जिला न्यायालय उधम सिंह नगर स्थित अधिवक्ताओं के चैम्बर्स खुलवा कर कोरोना संक्रमण से बचाव की दृष्टि से सेनेटाइज कराया गया। अधिवक्ताओं की सुरक्षा की दृष्टि से विगत दिनों बार पदाधिकारियों द्वारा सेनेटाइजर का वितरण किया गया था, आज चैम्बर्स में सेनेटाइज करवाया गया। इस दौरान अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों को इस महामारी के समय में स्वयं सावधानी बरतने के साथ ही वादकारियों से मिलने के दौरान उचित दूरी का पालन अनिवार्य रूपसे करना चाहिये।इस दौरान , सचिव शिव कुंवर सिंह, सुरेन्द्र गिरधर, गुरबाज सिंह, अजय कृष्ण मिश्रा, राशिद हुसैन, कमल कांडपाल, संतोष कुमार, नरेंद्र सिंह कोरंगा, नितिन गक्खर, बिरजू, राकेश, नगर निगम रुद्रपुर के कर्मचारी सूरज, राजू आदि उपस्थित थे।



