भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रधानमंत्री भू- स्वामित्व योजना के अंतर्गत 300 परिवारों को बागवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भू-स्वामित्व कार्ड खतौनियों का वितरण किया। तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्राम बागवाला, झील कालोनी व ग्राम सभा कोलडिया, भगवानपुर के परिवारों को मालिकाना हक दिया गया।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित के लिए काम कर रही हैं। सरकार के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं। प्रधानमंत्री भू-स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा। वही मालिकाना हक मिलने से अब ग्रामीण अपनी जमीनों पर ऋण आदि लेकर अपनी आर्थिक उन्नति का लाभ भी ले सकेंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता अपनी जमीनों के मालिकाना हक के लिए पिछले कई दशकों से आस में थी। जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके बहुत बड़ी सौगात दी है। कहा कि कोरोना काल में सरकार कोरोना की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करने के साथ-साथ विकास की गति को भी तेज करने में लगी है। विधायक ने सभी से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के नियमो का पालन करने की अपील भी की। वही आज ग्राम दानपुर में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ व प्रधान पूजा वर्मा जी द्वारा आबादी में बसे लोगो को प्रमाण पत्र वितरण किया आज पंचायती राज दिवस के इस मोके पर भाजपा नेता श्री चुघ जी बताया कि मोदी सरकार में गांव लोगो को मालिकाना हक देने का काम किया है जो इतिहास में पहली बार हुआ जिसकी लोग भी जमकर तारीफ कर रहे मोदी जी का आभार व्यक्त कर रहे है। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा वर्मा ने बताया कि आज हमारे गांव में 86 खतौनी वितरण किये गए और जो लोग वंचित रह गए उन लोगो को भी जल्द खतौनी वितरण किया जाएगा। 



