भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण से समाजसेवी व पत्रकार की मौत पर परिजनों ने कोरोना रिपोर्ट को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच संसाधनों को कमी के साथ विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। बीती रात शहर के एक पत्रकार व समाजसेवी की कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण और मेडिसिटी में बेड उपलब्ध न होने के कारण उनके भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी कोरोना जांच भी कराई गई। जिसमे रिपोर्ट नेगेटिव आई । लेकिन सेहत ओर अधिक खराब होते देख दोबारा कोरोना जांच कराई गई तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा रिपोर्ट को बाद में पॉजिटिव किया गया। परिजनों का आरोप है कि जिला चिकित्सा विभाग की इलाज़ में हुई लापरवाही की वजह से मौत हुई।
अपर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मालिक ने बताया कि विभाग रिपोर्ट के आधार पर नही बल्कि मरीज़ की हालत के अनुसार उसका इलाज करता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लिया जायेगा और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



