भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर जिला अस्पताल सहित जनपद के विभिन्न कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही रुद्रपुर जिला अस्पताल में सांसद निधि से क्रय की गई कोविड वैक्सीन वैन को जनता को समर्पित भी किया। किच्छा में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने के पश्चात सांसद अजय भट्ट दोपहर 2:00 बजे ईएसआई चिकित्सालय पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद वह जिंजर होटल स्थित कोविड केयर सेंटर व जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उन्होंने सांसद निधि से क्रय की गई कोरोना वैक्सीन वैन को जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना से चल रही इस लड़ाई में पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। आम जनता के सहयोग से कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में हम सभी जीतेंगे। इसका हमे पूरा भरोसा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर में पेयजल भोजन और दवाइयों सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि एक साथ इतने व्यापक पैमाने पर लोगों के संक्रमण के चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन संक्रमित मरीजों को बेहतर व्यवस्था देने में सफल रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। ऑक्सीजन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण दवाइयां जो कि गंभीर मरीजों के लिए अति आवश्यक है इनकी समय से व्यवस्था कर ले। सरकार भी इसकी व्यवस्था करने में जुटी हुई है। निरीक्षण के दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल व राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा, भारत भूषण चुघ आदि मौजूद रहे
सांसद निधि से क्रय कोविड वैक्सीन वैन को हरी झंडी दिखा जनता को की समर्पित
RELATED ARTICLES



