भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।एक व्यक्ति ने दूसरे के आधार कार्ड और पैन कार्ड से फर्जी तरह से एक स्कूटी फाइनेंस करा ली ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया। दर्ज रिपोर्ट में भदई पुरा निवासी जगदीश पांडे पुत्र बच्ची दत्त ने बताया कि भदईपुरा निवासी लोकेश यादव पुत्र नरपत यादव ने उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड के जरिए फर्जी तरह से अपनी फोटो लगाकर एक फाइनेंस कंपनी से स्कूटी फाइनेंस करा ली। जिसकी जानकारी होने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी ।पुलिस ने लोकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया।
धोखाधड़ी कर स्कूटी कराई फाइनेंस, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



