Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandकोरोना के साथ अफवाहों से भी लड़ना है ज़रूरी

कोरोना के साथ अफवाहों से भी लड़ना है ज़रूरी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महामारी के समय मे कोरोना के साथ लोगो को भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगो से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

कोरोना की दूसरी लहर में लोगो को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ अपनी तार्किक क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिये। जहाँ एक तरफ कोरोना से लगातार लड़ाई जारी है वही दूसरी तरफ कोरोना को लेकर अफवाहों का सिलसिला भी जारी है। जिससे लोगो मे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और सुने तो किसकी यह भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि भ्रम की स्थिति पैदा करने वालो में समाज के कुछ समझदार लोग भी शामिल है। अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेन्द्र मालिक ने बताया कि सोशल साइट पर कुछ भ्रामक जानकारियां भी वायरल हो रही है। जिनसे लोगो को बचने की आवश्यकता है। साथ ही लोगो को कोरोना के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बतात की जिला अस्पताल में कोरोना मरीजो को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। हर स्वास्थ्य कर्मी पूरे मन से अपने कार्यो का जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहा है। वही उन्होंने बताया कि भ्रामक अफवाह फैलाने वालों लोगो के खिलाफ विभाग कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments