भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम सभा बूरानगर में मोहनपुर नंबर एक पंचायत भवन में प्रधानमंत्री भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत दर्जनों लाभार्थियों को भू स्वामित्व कार्ड वितरित किये। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रधान मंत्री भू स्वामित्व योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिले में हजारों ग्रामीणों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। अभी आगे भी कई ग्रामीणों को इस योजना के तहत लाभान्वित किये जाने की प्रक्रिया जारी है। कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित के लिए काम कर रही हैं। सरकार के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक विश्वास, क्षेत्रा पंचायत सदस्य अंकित बठला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेशबजाज, कानूनगो लक्ष्मण, ग्राम विकास अधिकारी दीपक असगोला, शिशुदेव, गुलशन गुम्बर, शेखर अरोरा, वरूण विश्वास, अंशु, कृष्ण कुमार, अनिल सिकदार,कार्तिक मण्डल,रंजन शील, हरी चन्द बाला, प्रकाश हाल्दार,अजीत विश्वास, निताई पाल आदि मौजूद थे।
बूरानगर में वितरित किये भू स्वामित्व योजना के कार्ड
RELATED ARTICLES



