Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandरुद्रपुर में गुरुद्वारा सिंह सभा ने लगाया फ्री ऑक्सीजन शिविर

रुद्रपुर में गुरुद्वारा सिंह सभा ने लगाया फ्री ऑक्सीजन शिविर

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों व ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए गुरुद्वारे ने फ्री ऑक्सीजन शिविर लगाया गया है। जिससे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिल सके। रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा फ्री ऑक्सीजन शिविर गुरुद्वारे के बाहर लगाया गया। जिसमें ऑक्सीजन की कमी से परेशान लोगो को ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन दी गयी।

बता दे कि रुद्रपुर में जिला अस्पताल सहित चार निजी अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया। जहाँ उपलब्ध बेड पर लोगो को ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा रहा है। लेकिन कोरोना मरीजो की बढ़ती तादाद को देखते हुए वह इंजमाम भी अधूरे पड़ रहे है और लोगो को बेड सहित ऑक्सीजन की कमी से भी जूझना पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इस कमी को पूरा करने में लगा हुआ है लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी है जो होम आइसोलेशन में है और ऑक्सीजन लेवल कम होने पर इधर उधर भटक रहे है। इसको देखते हुए ऐसे लोगो की मदद के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा आगे आया है।                                           

गुरुद्वारे के सेवादारों ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के 400वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए फ्री ऑक्सीजन शिविर का आयोजन गोल मार्किट में टेंट लगाकर किया गया है। जोकि रविवार से गुरुनानक स्कूल में विधिवत तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसमे किसी भी जरूरतमंद लोगों को फ्री ऑक्सीजन प्रदान की जाएगी। साथ ही खाली ऑक्सीजन सिलेंडर को भरवाने का कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान गुरबाज सिंह चावला, तजिंदर सिंह खरबंदा, करन सिंह, हरविंदर सिंह, नवजोत सिंह, कुलवंत सिंह, दलजीत सिंह आदि सेवादार मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments