भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- निकटवर्ती महाराजपुर की महिला ग्राम प्रधान का कोरोना से निधन हो गया। जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।जानकारी के मुताबिक महाराजपुर की महिला ग्राम प्रधान पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थी, उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु का समाचार पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लगभग 45 वर्ष की थी।
महाराजपुर की महिला ग्राम प्रधान का कोरोना से निधन
RELATED ARTICLES



