Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandवैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का विधायक ने लिया जायजा, संख्या बढ़ाने के...

वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का विधायक ने लिया जायजा, संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता का दिया आश्वासन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग (व्यास) सेंटर पर पहंुचकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने वहां किये गये इंतजामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात करके उनसे सत्संग घर में वैक्सीनेशन की संख्या और बढ़ाने की मांग की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ मिल सके। विधायक ठुकराल ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग घर के रूद्रपुर सेंटर ने प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में प्रशासन की टीम एवं सत्संग घर के सेवादारों की टीम संयुत्तफ रुप से पूरी निष्ठा के साथ वैक्सीनेशन में जुटी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कोरोना को रोकने के लिए कारगर कदम है। कोरोना से बचाव के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत स्वयं भी लगातार वैक्सीनेशन की समीक्षा कर रहे हैं। विधायक ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने बताया कि कैम्प में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रशासन और अधिक वैक्सीन उपलब्ध करायेगा तो पांच हजार लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के नियमों के साथ यहां पर वैक्सीन लगाई जा सकती है। इस दौरान वहां पर सतीश अरोरा, राजेन्द्र गिरधर, सुरेन्द्र सेतिया, परमजीत सिंह, वरूण मदान, रवि वर्मा, हरीश मुंजाल, बिट्टू शर्मा, राजू नारंग, सूरज कालड़ा, पंकज चावला, रविन्द्र सिंह, अनिल अरोरा, राजकुमार अरोरा, राजकुमार कालड़ा, चंदन भट्ट, बंटी कोली आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments