Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandव्यापारियों ने कहा अब तो रहम करो सरकार

व्यापारियों ने कहा अब तो रहम करो सरकार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- कोरोना महामारी के चलते पिछले 1 माह से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण बाजार बंद है। आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल को ज्ञापन सौंपा और गुहार लगाई की सरकार अब तो व्यापारियों पर रहम करें ।व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारी विधायक ठुकराल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि पिछले 1 माह से लॉक डाउन चल रहा है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य व्यापार ठप पड़े हुए हैं लेकिन अब कोरोनावायरस का ग्राफ तेजी से कम हो रहा है ऐसे में सरकार उचित गाइडलाइन बनाएं ।इस लॉकडाउन में व्यापारियों पर बैंक ब्याज, किराया ,बच्चों की फीस आदि का भारी बोझ हो चुका है। कोरोनावायरस से कई घरों के मुखिया भी मर चुके हैं, ऐसे में उन परिवारों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल नई गाइड लाईन बनाई जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिले साथ ही सभी प्रकार के खर्चे 6 माह तक माफ किया जाए। ताकि व्यापारी राहत की सांस ले सकें। इस दौरान प्राण ठक्कर, हरीश सुखीजा, लवली पारुथी, हरमिंदर भल्ला, बलजीत सिंह, रमेश जैन ,सुरेश कुमार, किशन, गगन भसीन, सतीश अरोरा, सतीश सुखीजा, राजकुमार सीकरी, पारस अरोरा, अनिल कुमार, विजय जग्गा, रोहित खन्ना आदि थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments