भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अरोग्य फार्मूलेशन के डायरेक्टर मोहिंदर आहूजा ने जागृति ट्रस्ट के साथ मिलकर 1000 पेड़ लगवाने मे अपना सहयोग किया।
जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर अमित राठौर ने बताया कि इन पेड़ो की देखभाल के लिए दो लोगों की व्यवस्था की गई है।साथ ही जागृति संस्था से जुड़ने के लिए डायरेक्टर आहूजा का धन्यवाद किया। संस्था के अध्यक्ष अमित ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अबतक कुल 1079 पौधे लगाए जा चुके है । बता दे कि ट्रस्ट एक करोड़ पेड़ मिशन पर कार्य करे रही है। संस्था के मुताबिक मिशन में ज्यादा से ज्यादा लोगो को शामिल होना चाहिए ताकि लक्ष्य को आसानी और शीघ्रता से प्राप्त किया जा सके।



