Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandसब्जी मंडी में उड़ रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

सब्जी मंडी में उड़ रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

spot_img

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कोरोना का प्रकोप अभी तक थमा नही है,फिर भी लोगो की लापरवाही बदस्तूर जारी है। न तो इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग की चिंता है और न ही मुँह पर मास्क के व्यवस्थित ढंग से लगे होने की। रुद्रपुर सब्जी मंडी का यही नजारा है जहाँ पर लोगो कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते नज़र आये।

बीते दो माह में कोरोना के कहर के बावजूद लोगो को न तो अपने जान की परवाह है और न ही अपनो की। आलम यह है कि सब्जी लेने आये ग्राहकों को समान लेने की इतनी जल्द है की उन्हें दो ग़ज़ की दूरी और मास्क की परवाह ही नही है। मंडी में सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को भी किसी महामारी की परवाह नही है। कैमरे से खुद की फ़ोटो खिंचती देख मास्क व्यवस्थित करने लग जाते है। लोगो का यह लापरवाही भरा रवैया कोरोना से जीत की जंग में सबसे बड़ा बाधक है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments