Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandचुघ की अगुवाई में पार्षदों का शिष्टमंडल मिला डीएसओ से 

चुघ की अगुवाई में पार्षदों का शिष्टमंडल मिला डीएसओ से 

spot_img

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ की अगुवाई में भाजपा के पार्षदों का शिष्टमंडल जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी तेजपाल सिंह से उनके कार्यालय में मिला और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में राशन डिपो बढ़ाने के संदर्भ में प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री भगत बंशीधर भगत द्वारा दिए गए निर्देश से संबंधित पत्र उन्हें सौंपा।

चुघ ने डीएसओ को बताया कि शिष्टमंडल ने भगत से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उन्हें ट्रांजिट कैंप के सात वार्डों में रहने वाले हैं करीब 40,000 लोगों की राशन डिपो से संबंधित समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मात्र एक राशन डिपो होने के कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में भगत ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में राशन डिपो की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। चुघ ने डीएसओ से आग्रह किया कि जनहित में इस कार्य को यथाशीघ्र करना आवश्यक है ताकि लोगों की परेशानी को दूर किया जा सके। डीएसओ सिंह ने शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंत्री भगत ने दूरभाष पर भी उनसे इस संदर्भ में वार्ता की है तथा उनके निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद किरन लता राठौर, बबलू सागर, विधान राय व शिवकुमार शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments