Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandविधायक ठुकराल ने फाजलपुर महरौला में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ 

विधायक ठुकराल ने फाजलपुर महरौला में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ 

spot_img

विकम केशरी,भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  फाजलपुर महरौला वार्ड नं. 25 में शिव शक्ति मेन मार्ग एवं लिंक रोड निर्माण कार्य का विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल का लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास की गति रूकने नहीं दी जायेगी। ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ साथ अन्य बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कोरोना काल में भी सरकार ने विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी है। इस दौरान त्रिलोचन सिंह,राजीव गुप्ता, बलवान सिंह, प्रदीप त्यागी, गिरीश परगाई, सुरजीत सिंह, अखिल भटनागर, सुरजीत सिं,ह हरभजन सिंह, राजकुमार जागड़ा, सतपाल शर्मा, लाला राम, अजय सक्सेना, हरिओम शर्मा, लाल बच्चन गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, शैलेश तिवारी, राजेश शर्मा, गुरदीप सिंह, कुलदीप राणा, शिवम त्रिपाठी, धर्मेन्द्र, राजकुमार राणा, अजीत शर्मा, विशाल, गौरव आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments