Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandएसएसपी की पत्नी ने पुलिस लाइन में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों...

एसएसपी की पत्नी ने पुलिस लाइन में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। एसएसपी की पत्नी ने कोरोना से संक्रमित पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण का भी आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ फेस मास्क भी बनाये।

डा. अलकनंदा अशोक (अध्यक्षा उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत एसएसपी दलीप सिंह कुँवर की पत्नी विनीता कुँवर द्वारा पुलिस लाइन में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जिसमे उन्होंने कोरोना से संक्रमित पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी पूछा। साथ ही पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा जो समस्या बताई गई उनका निस्तारण मौके पर ही किया गया। वही पुलिस कर्मियों को कोरोना महामारी से बचाने हेतु पुलिस परिवार की महिलाओं के सहयोग से पुलिस लाइन में मास्क बनाने का प्रशिक्षण के तहत उन्होंने स्वयं प्रशिक्षण भी लिया और मास्क, फेस शिल्ड भी बनाये। जिससे पुलिस लाइन की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा। इसके अतरिक्त विनीता कुँवर द्वारा आयुष किट भी वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह के यह कार्य उत्तराखंड पुलिस परिवार के मनोबल और दृढ़ संकल्प को बनाए रखने में मदद कर रहे है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments