Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandगांधी पार्क में मैदान के लिए नहीं है बजट

गांधी पार्क में मैदान के लिए नहीं है बजट

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के प्रमुख केंद्रों में से एक गांधी पार्क का मैदान शासन व प्रशासन की बेरुखी का शिकार हो चला है। पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की एक मूर्ति पहले से मौजूद होने के साथ तीन अन्य मूर्तियों का कार्य बीते कई दिनों से जारी है। लेकिन पानी से भरे हुए मैदान और बड़ी-बड़ी झाड़ियों को साफ करने का बजट और समय किसी के पास नही है।

शहर के मध्य में होने के कारण गांधी पार्क शुरू से ही रुद्रपुर की शोभा रहा है। जहाँ कई क्रिकेट और अन्य टूर्नामेंट से लेकर बड़ी-बड़ी राजनितिक हस्तियों के कार्यक्रम हुए है। यही नही इस पार्क ने कई तरह के व्यापारिक मेलों व एक्सपो की मेजबानी भी की हैं। बावजूद इसके आज ये पार्क नगर निगम द्वारा बिसराए जा चुके स्थान से ज्यादा कुछ नही। पार्क के पास दुकान लगाने वाले टीपू के मुताबिक समय के हिसाब से लोग इसका इस्तेमाल कर लेते है। लेकिन इसे संजोये रखने का संकल्प कोई नहीं उठाता। स्थानीय निवासी मनु ने बताया कि आमतौर पर ये पार्क जुए और नशेड़ियों के अड्डे से ज्यादा कुछ नही रहता। पार्क में लगे जीर्ण-क्षीर्ण गेट और टूटे फर्श को देखकर इसकी अनदेखी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments