भोंपूराम खबरी, दिनेशपुर-नगर के मोटर साइकिल मैकेनिक की उपचार के दौरान ब्लैक फंगस की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। नगर प्रशासन ने मुख्य बाजार के साथ नगर के 9 वार्डों को सेनीटाइज किया । इधर पुलिस प्रशासन ने भी शासन के आदेशानुसार लोगों से कर्फ्यू काल में नियमों का पालन करने की अपील की।
नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर कर्मचारियों ने मुख्य बाजार के साथ नगर के 9 वार्डों को युद्ध स्तर पर सनीटाइज क्या, विदित हो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऐम्स ऋषिकेश मे ब्लैक फंगस के उपचार दौरान नगर के बाइक मैकेनिक विश्वजीत सरकार 30 वर्षीय का एक दिन पूर्व निधन हो गया था । नगर प्रशासन ने उसके परिवार को होमकोरनटीम करते हुए, पूरे नगर को सेनीटाइज किया । इधर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने लोगों से कोविड-19 के दौरान चल रहे कर्फ्यू के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान जारी रखा । इधर देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग ने प्रशासन से व्यापारियों की रोजी रोटी की चिंता करते हुए कर्फ्यू का टाइम कम करने कि अपील की । श्री नारंग ने विश्वास दिलाया कि व्यापारी नियमों का पालन करते हुए कार्य करेंगे।



