Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandसरकार को जगाने के लिए व्यापारियों ने लगाया लोन मेला

सरकार को जगाने के लिए व्यापारियों ने लगाया लोन मेला

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सरकार को जगाने के लिए प्रांतीय व्यापार मंडल ने अनोखा तरीका अपनाया है। व्यापारियों ने सड़क पर सांकेतिक रूप से लोन मेला लगाकर सरकार से बाजार खोलने की मांग की है। इस दौरान व्यापारियों ने राशन, दुकान का किराया इत्यादि के लिए व्यापारियों को लोन दिया।
प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी पांच मंदिर के पास एकत्रित हुए और सड़क पर स्टाल लगाकर बाजार बंद से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे व्यापारियों को सांकेतिक रूप से लोन देने का काम किया। इस दौरान दुकान का किराया, राशन, कर्मचारियों का वेतन, बिजली का बिल इत्यादि के लिए बिना ब्याज का लोन बांटा।
प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारी बाजार बंद होने से आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। कहा कि सरकार ने 15 जून के बाद बाजार खोलने का फायदा किया था। लेकिन तीन दिन बाजार खोलने का आदेश कर के व्यापारियों के साथ अन्याय किया है। व्यापारी सात दिन का किराया, बिजली का बिल और कर्मचारियों की तनखाह दे रहा है। ऐसे में तीन दिन बाजार खोलने से व्यापारी इन सब का भार उठाने में असमर्थ है। सरकार को कोई भी नियम बनाकर सातों दिन बाजार खोले। व्यापारियों ने जिस तरह लॉक डाउन का पूर्णतया पालन किया है। उसी तरह इन नियमो को वह पूरा पालन करेगा। बाजार सात दिन नही खुलता है तो व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ जायेगा। जिसमे से अभी भी कुछ व्यापारी बहुत अधिक आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे है।
महामंत्री हरीश अरोड़ा ने बताया कि सरकार को व्यापारियों की दशा दिखाने व मौन हुई सरकार को जगाने के लिए आज सांकेतिक रूप से लोन मेला का आयोजन किया गया है। जिसमे बिना ब्याज के 50 हजार रुपये कर्ज़ दिए जाने का प्रावधान है। इस दौरान अधिकतर व्यापारी बिजली का बिल, दुकान का किराया, कर्मचारियों की तनखाह के लिए लोन लेने आ रहे है। उन्होंने व्यापारियों की दिक्कतों को देखते हुए जल्द ही नियमो के साथ बाजार खोलने की मांग की।
इस दौरान मनीष गोस्वामी, पारस अरोड़ा, अनिल रावत, बलजीत सिंह, शिव कुमार बंसल, विजय जग्गा, गौतम सुखीजा, सोनू चावला, पवन गाबा, दीपक गुगलानी, अशोक सुखीजा, पंकज सुखीजा, अरुण अरोड़ा, अरशद, साबिर अहमद, दर्शन लाल, पप्पू गाबा, विक्की सिडाना, गौरव गांधी, मुकेश मुंजाल सहित आदि व्यापारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments